May 19, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2026। सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेसोमूं स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वाणिज्य संकाय में भावेश चांडक ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी वर्ग में कार्तिक बोथरा ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हार्दिक सिंघी ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में माया ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या चौधरी ने 91.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं नंदिनी पारीक ने 87.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सेसोमूं स्कूल अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व सीबीएसई गाइड लाइन फॉलो करने के लिए प्रसिद्ध है, यहां सभी बच्चों पर समान रूप से ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया।
तोलियासर की आर्या ने बढ़ाया परिवार का गौरव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर निवासी आर्या पुत्र एडवोकेट कमल राजपुरोहित ने दिल्ली में पढ़ाई करते हुए सीबीएससी के कला वर्ग 12 के परिणामों में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। आर्या ने इसी वर्ष कठिन परिश्रम के साथ क्लेट परीक्षा भी उत्तीर्ण करते हुए पूरे भारत में ऑल इंडिया महिला वर्ग में 445 रैंक हासिल की है। परिवार ने आर्या पर गर्व जताया व जानकारों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।