






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2025। पिछले कई दिनों से दिन में आ रही तेज धूप के कारण क्षेत्रवासी सर्दी के मौसम में भी गर्मी का अहसास कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार सुबह आई जोरदार धंवर ने सर्दी को पुन: लौटा दिया है एवं क्षेत्रवासी कोहरे का आंनद ले रहे है। शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में एक जैसा घना कोहरा आया एवं गांवों में भी जोरदार कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण हाईवे सहित प्रमुख सड़कों पर दृष्टि सीमा 50 मीटर से भी कम हो गई है एवं सुबह 9 बजे तक भी वाहन धीमे धीमे रेंग रहे है। सुबह 7-8 बजे तक पुरी तरह खुल जाने वाला कस्बे का बाजार भी 9 बजे तक सूना पड़ा है। कोहरे के कारण किसानों में खुशी देखी जा रही है एवं कोहरा फसलों के लिए खासा फायदेमंद माना जा रहा है। आप भी देखें क्षेत्र से कोहरे के मनोहर फोटो।

















