May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत बेरोजगारों के लिए खुशखबरी आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के 1136 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है तथा वनपाल-वनरक्षक के 2399 पदों पर संशोधित विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पशुधन सहायक भर्ती के 1136 पदों के लिए 19 मार्च से 17 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा तथा परीक्षा 4 जून को होगी। वनपाल-वनरक्षक भर्ती के 2399 पदों के लिए 14 मार्च से 29 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे तथा अक्टूबर में परीक्षा होगी। बता देवें वनपाल वनरक्षक भर्ती की विज्ञप्ति डेढ़ साल पहले जारी हुई थी तथा इसमें अब 1271 पद बढ़ा दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों के साथ आपके काम की हर खबर से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पढें प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचार।