May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2025। देर रात करीब 1 बजे बड़ी संख्या में लोग सेरूणा थाने पहुंचे और पानी की डिग्गी में युवती का शव मिलने के मामले में हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सेरूणा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती का शव गुरूवार सुबह पानी की डिग्गी में मिला। युवती की माँ ने खेत में काश्त करने वाले ओंकारनाथ व जोराराम नायक के खिलाफ जबरदस्ती गलत काम करने व रोला सुनकर उसके मौके पर आ जाने पर उसकी पुत्री को डिग्गी में फैंककर मार देने का आरोप लगाया। बीती रात बड़ी संख्या में लोग सेरूणा थाने पहुंचे जहां मृतका की माता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ खेत में बनी झोंपड़े में रहती है। उसका बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। खेत बाना निवासी मदन बाना को ठेके पर दे रखा था। जिसने बेनीसर निवासी ओंकारनाथ को काश्तकार रख रखा है। ओंकारनाथ ने जोराराम नायक को मजदूरी के लिए बुलाया था। 3 दिसंबर की रात 10.30बजे जोराराम ने चाय बना मांगी, तो परिवादिया ने मना कर दिया। उसने बार बार कहा कि सर्दी बहुत है चाय बना दो तो उसने चाय बना दी। उसने पुत्री राजलक्ष्मी को चाय देने भेजा। वह ओंकारनाथ को चाय देने गई तो कुछ ही देर में उसके चिल्लाने की आवाजें आई। जब वह दौड़ कर पहुंची तो देखा दोनों ने राजलक्ष्मी को दबोच रखा था, व उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। जब परिवादिया ने हल्ला मचाया तो दोनों ने युवती को डिग्गी में फैंक दिया। जब उसने हाथाजोड़ी कर उसे निकालने के लिए कहा तो आरोपी ने धक्कामुक्की कर उसे वहां से भाग गए। रात को परिवादिया ने अपने परिवार को सूचना दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची व शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।
परिवार आया थाने तो पीछे से ढाणी के की चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवादिया ने एक और रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि जब उसका परिवार थाने व अस्प्ताल आ गया तो पीछे से आरोपियों द्वारा चोरी करने का आरोप भी लगाया है। परिवादिया ने बताया कि आरोपियों के रिश्तेदार ट्रॉली लेकर आए व 23 बीघा की 300 क्विंटल मूंगफली ट्रोलियों में भरकर ले गए।