






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2024। अंचल का प्रसिद्ध पूनरासर धाम में श्रद्धालुओं की रेलमपेल प्रारंभ हो गई। आज अलसुबह की आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जमकर बाबा के जयकारे लगाए। हनुमानजी मंदिर में कतारबद्ध दर्शन किए जा रहें है। देर रात करीब सवा दस बजे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बाबा के दर्शन कर धोक लगाई। पुजारी ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। बता देवें मंदिर में सोमवार व मंगलवार को लाखों श्रद्धालु दर्शन करेंगे। रात दिन आठों प्रहर गांव में जबरदस्त रौनक रहेगी।




