May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में एक 21 वर्षीय युवक लापता हो गया है और उसकी अम्मा का हाल बेहाल हो गया है। अम्मा ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है और पुलिस से बेटे को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। मोमासर बास वार्ड 9 की निवासी रूखसाना बानो पत्नी नजमुद्दीन बिसायती ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की 19 सितंबर को 21 वर्षीय युवक सोहेल सुबह 8 घर से निकला और वापस लौट कर नहीं आया। सोहेल के पिता का इंतकाल हो गया है और बड़ा भाई विदेश रहता है परिजनों व मौहल्ले वालों ने उसे तलाश करने के सभी प्रयास किए परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने टाइम्स के पाठकों से भी अनुरोध किया है कि युवक के बारे में कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।