May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले की क्राइम फाइल में पढ़े जिले भर से अपराध खबरें और रहें सतर्क व सावधान।
बैंक से निकले युवक की बैग से महिला ने डेढ़ लाख रूपए पार किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में बीकानेर के चौतिना कुंआ इलाके के निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र दुष्यंत ने अज्ञात महिला के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर 11.40 बजे वह अंबेडकर सर्किल के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 4 लाख रूपए लेकर निकला। तभी परिवादी के आगे पीछे दो औरते आ गई। जिससे उसे ब्रांच के बाहर निकलने में समय लगा। इसी मौके का फायदा उठाकर पीछे खड़ी औरत ने परिवादी के बैग की चैन खोलकर 1 लाख 50 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रवीण को सौंप दी।
दो मोटरसाइकिले चोरी के मामले, एक को कार चालक ने मारी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में बीकानेर की चौपड़ा बाड़ी निवासी विनोद पुत्र गौरीशंकर सोनी ने मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 4 अप्रैल की रात वह मुरलीधर व्यास कॉलोनी में अपने फुंफाजी के घर रूक गया। 5 अप्रैल को सुबह उठा और देखा तो उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर नहीं थी। अज्ञात चोरी ने रात को बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जयप्रकाश को सौपं दी है। वहीं जेएनवीसी थाने में देराजसर निवासी राधेश्याम स्वामी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 15 जनवरी को पटेल नगर में खड़ी थी जो किसी ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भालाराम को दे दी है। वहीं इसी थाने में बीकानेर के गोगागेट निवासी देवकिशन गहलोत ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उसने पुलिस को बताया कि डूंगर कॉलेज के पीछे चौराहे पर एक अज्ञात कार ने 30 मार्च की रात उसकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मारपीट के आरोप में चार नामजद सहित सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में ठठेरा बाजार निवासी अब्दुल कलीम ने इसी मोहल्ले के निवासी मकबूल, इमरान, इरफान, शाहरूख, तथा अन्य तीन चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने भैंरूजी मंदिर के सामने 28 मार्च को पुरानी गिन्नाणी के पास एकराय होकर जानलेवा हमला किया और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजवीर को दी है।
एकराय होकर की मारपीट, भूखंड हड़पने का आरोप, मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में मांगीलाल विश्नोई निवासी साईसर ने इसी गावं के रामेश्वरलाल व उसके बेटे सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उससे मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दिया है। इसी थाने में सारूण्डा निवासी दौलतराम ने इसी गांव के निवासी महेन्द्रसिंह, रामनारायण, जयसिंह, तेजसिंह, सुरेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश, मदनलाल, भुराराम, पूनमचंद, राजूसिंह, संपत कंवर, मांगूसिंह, चिमनसिंह, सत्तुराम, भूपेन्द्रसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके कब्जाशुदा भूखंड का फर्जी हस्ताक्षर कर पट्टा बना कर हडपने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रामकेश को दे दी है।