






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2020। जैन साध्वियों के सेवाकेंद्र को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा केंद्र में 16 साध्वियां सेवाएं दे रही है और इनमें 8 साध्वियां गुरुवार को कोरोना संक्रमित आई है और 4 को संदिग्ध मानते हुए रिसेम्पलिंग के लिए कहा गया है। एक साध्वी पहले ही पॉजिटिव आई थी जो बीकानेर में एडमिट है। इसके अतिरिक्त समाज के कई जनें पॉजिटिव रिपोर्ट हो चुके है। आज
जैन समाज के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर शनिवार को श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के आयोजित चुनाव रोकने की मांग की है और अब प्रशासन के फैसले का इंतजार पूरे कस्बे को है। बता देवें कि जैन समाज की सामाजिक संस्था तेरापंथ सभा है जिसके चुनाव व पद समाज ने महत्वपूर्ण स्थान रखते है। 7 नवंबर को ये चुनाव तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में होने प्रस्तावित है जिसमें समाज के करीब 1100 महिला पुरुष सदस्य भाग लेने की संभावना है। समाज के नागरिकों ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बिना करवाएं जा रहें है। समाज के कुछ नागरिकों ने आमजन व कोरोना संक्रमण के फैलाव खतरे को देखते हुए तुरंत इस चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। टाइम्स की अपील है कि कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नागरिक जागरूक होकर अपने समाज व देश के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए सचेत रहें और कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें।



