May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-05 at 21.02.57

नवरात्र की तैयारियां, मंदिर कमेटी की बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के प्रसिद्ध माताजी मंदिर कमेटी की बैठक मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को तुलसीराम चौरड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समिति मंत्री हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि 22 सितंबर से घट स्थापना के साथ ही मंदिर में नवरात्र महोत्सव प्रांरभ होगा। बैठक में मंदिर मरम्मत, रंग रोगन, अखंड कीर्तन, साज सज्जा, प्रसाद वितरण, ज्योत परिक्रमा, लाईट व सफाई, बिजली संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। बैठक में समिति के हरिप्रसाद तापड़िया, अशोक व्यास, मांगीलाल राठी, मनोज व्यास, सुर्यप्रकाश तापड़िया, जगदीश राठी, रमेश व्यास, ओमप्रकाश सिखवाल, श्याम जोशी, मनोज झालरिया, नारायण कलाणी, रामावतार मूंधड़ा, कैलाश व्यास, अशोक दर्जी, ओमप्रकाश सुनार आदी शामिल रहें।
मोमासर में आज होगा तेजाजी जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के वीर तेजाजी मंदिर में आज रात भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में राधेश्याम भाट एंड पार्टी उदयपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी और राजल एडं पार्टी जोधपुर द्वारा भजनों पर नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजक समिति के अध्यक्ष बनवारीलाल घिंटाला, कोषाध्यक्ष गोपालाराम गोदारा, मंत्री अन्नाराम भामूं सहित सदस्य तैयारियों में जुटे है।
तोलियासर भैरव भंडारे का आयोजन कल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव तोलियासर, बिग्गा व लखासर के भैरव मंदिरों में शुक्रवार व शनिवार श्रद्धालुओं की भारी रौनक है। कल तोलियासर व बिग्गा मंदिर में दर्शनार्थ सैंकड़ो पदयात्री विभिन्न गांवो से व दूर दराज से पहुंचेगे। वहीं गांव जैतासर के पास प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विशाल भंडारा कल सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। रिड़ी के जयकिशन रामरखाराम तावणियां द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक पूरे मार्ग में सेवा शिविरों के विभिन्न आयोजन होंगे।
दुसारना से आज रवाना हुई डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारना से उत्साही श्रद्धालु सालासर बालाजी के डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए। इस दौरान बाबा के जयकारे लगाए गए और ग्रामीणों ने जोश के साथ डाक ध्वजा में शामिल युवाओं को शुभकामनाएं दी। ये युवा लगातार दौड़ते हुए डाक ध्वजा लेकर बाबा के दरबार पहुंचकर धोक लगाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा से बालाजी के उत्साही भक्त डाक ध्वजा लेकर हुए रवाना।