May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-05 at 20.41.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2025। क्षेत्र में रिड़ी व दुसारणा जीएसएस पर कार्यरत एक एक टैक्निशीयन को निलंबित करने के आदेश का मामला तुल पकड़ रहा है। विरोध में उतरे कार्मिकों ने आदेश निरस्त की मांग को लेकर आज टूल डाउन व पेन डाउन हड़ताल रखी। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने आदेश निरस्त नहीं करने पर संगठन द्वारा पूरे जिले में टूल डाउन व पेन डाउन हड़ताल करने की बात कही है। कार्मिकों की हड़ताल के चलते आज श्रीडूंगरगढ़ के तीनों कार्यालयों में उपभोक्तओं की रीडिंग, बिलिंग का कार्य ठप्प रहा। कार्मिकों ने अधिकारी पर द्वैषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। आज दिनभर कार्मिकों ने प्रदर्शन किया व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारी नेता रामकिशन यादव, हरपाल जाखड़, भूरालाल मीणा, अनिल मीणा, पप्पूलाल कुमावत, दीनदयाल माली, विकास, सूर्यप्रकाश व सुरेंद्र सहित तीनों कार्यालयों के टैक्निशीयन शामिल रहें।