






जिला स्तर पर सम्मानित हुए विकास अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल को सम्मानित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा व जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने पदीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व लग्न के साथ करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र व सम्मान दिया गया। धायल के अस्वस्थ होने पर जिला स्तरीय समारोह में उनके कार्यालय कर्मी आसाराम ने उनका सम्मान ग्रहण किया। धायल को पंचायत समिति के जनप्रतिनिधियों व कार्मिकों ने शुभकामनाएं दी।

चोरी के मामले में प्रशंसनीय कार्य करने पर कांस्टेबल पुनीत का हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में अपने विभागों में श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले सरकारी कार्मिकों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के कांस्टेबल पुनीत का सम्मान किया गया। पुनीत कुमार को चोरी के प्रकरण में ट्रेश आउट करने का बेहरतीन प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक व सीबीईओ सरोज पूनियां ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी सहित थाना स्टाफ ने जवान को शुभकामनाएं दी।





