






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2021। शुक्रवार रात बाना जीएसएस पर करंट की चपेट में आने से हुई कार्मिक की मौत के मामले में करीब 5 घण्टो की कई दौर की वार्ता में आखिर सहमति बन गयी है। मृतक के परिजनों को 14 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। जिसमे से 5 लाख निगम इंश्योरेंस राशि और 9 लाख ठेकेदार फर्म द्वारा दिये जायेंगे। इसके साथ ही पुराने जर्जर उपकरण, पोल, लाइन बदलने का आश्वासन भी निगम अधिकारियों द्वारा दिया गया है। सहमति के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और परिजन शव गांव लजे जाने को तैयार हुए हैं। वार्ता में किसानों की अगुवाई विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, आरएलपी नेता विवेक माचरा, बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, किसान नेता हरलाल बाना, मास्टर प्रभुराम बाना, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना आदि ने की ओर प्रशासन की ओर से एसडीएम दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार जयनारायण ओर निगम अधिकारी शामिल हुए।








