






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। छोटे दुकानदारों व ठेला संचालको के लिए जरूरी खबर नगरपालिका से आई है। पीएम स्वनिधि योजना में फुटपाथ, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर सामान बेचने वाले छोटे दुकानदार व ठेला लगाने वालों को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी गई है। ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि जो राशि पहले 10,000/ 20,000/ 50,000 थी उसे बढ़ाकर पीएम स्वनिधि 2.0 के तहत 15,000/ 30,000/ 50,000 कर दिया गया है। शर्मा ने सेवा पर्व पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित शिविरों में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की है। योजना प्रभारी कृष्णा चांवरिया ने बताया कि छोटे दुकानदारों और ठेला लगाने वालों के लिए रोजमर्रा की कमाई से बड़े खर्च पूरे करना मुश्किल होता है। ऐसे में सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के माध्यम से बैंकिंग सुविधा और आसान लोन उपलब्ध कराया जाता है।




